• Thu. Aug 14th, 2025

उमरिया। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में खुशी का माहौल

Spread the love

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

उमरिया – भारत सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर के पहले गांव में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृण इच्छा शक्ति और भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नेस्त नाबूत कर दिया। इसी को लेकर उमरिया जिले में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन भाजपा के द्वारा
किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले सैकड़ो की तादाद में लोग हाथों में तिरंगा लेकर जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती स्टेशन चौराहा से प्रारंभ की गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्थानीय गांधी चौक पहुंची। इस दौरान रैली में कई गीत और नारों के साथ पूरा शहर गूंजायमान हो रहा था। नेताओं के द्वारा देश है पुकारता पुकारती मां भारती के गीत और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।

तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंक वादियों के द्वारा 26 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया था जिसके कारण पूरे देश में आक्रोश पनप रहा था इसी के मत देना जरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को घर में घुसकर मारेंगे और इस तरीके से बदला लेंगे जिसकी वह कल्पना भी नहीं किए होंगे। इसके बाद भारतीय सेवा के द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों और उनके ठिकानों को नेस्त नाबूत कर दिया। सेना के द्वारा करीब 100 आतंकवादियों और उनके कई ठिकानों को मिसाइल से हमला कर ध्वस्त कर दिया। इस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृण इच्छा शक्ति और भारतीय सेना पराक्रम से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश मिश्रा नेवी रैली को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि यह तिरंगा रैली राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिकों हेतु भारत की जांबाज और पराक्रमी सेना जिन्होंने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों और आतंकी ठिकानों मिट्टी में मिला दिया उनके सम्मान में इस रैली का आयोजन किया गया है। श्री मिश्रा ने बताया कि भारत एक पहला देश है जो किसी परमाणु शक्ति से संपन्न देश पर हमला किया और ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है। भारत की जांबाज वायु सेना के सैनिकों पाकिस्तान सेना के छक्के छुड़ा दिए। पाकिस्तान के द्वारा भारत पर जो मिसाइल और ड्रोन छोड़े गए थे उन्हें भारतीय सेना के द्वारा आकाश में ध्वस्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के द्वारा भारत में लगातार आतंकी गतिविधियां संचालित कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश में लगा रहता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण और तमाम सारी सुविधाएं, हथियार मुहैया कराता है और भारत के खिलाफ आतंकवाद का सुनियोजित ढंग से षड्यंत्र करता है। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला इस तरह लिया है जिसे पाकिस्तान कभी भूल नही पाएगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर कुछ विरोधी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो भारत देश से प्रेम नहीं करते वह विध्न पैदा कर रहे हैं, जबकि पूरा देश जानता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवाद को नेस्ट नाबूत किया है। भारत की सेना के हमले से डर कर पाकिस्तान घुटनों में आकर समझौता किया है। लेकिन कुछ देश विरोधी लोग इस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

अंत मे भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने रैली के सफलतम कार्यक्रम के लिए रैली के संयोजक दीपक छतवानी, सहसंयोजक ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार और अशोक तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं और समस्त स्वयं सेवी संस्थाओं को आभार ज्ञापित किया है।

रैली में उमरिया के पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। भव्य तिरंगा रैली में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह विधायक शिव नारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद बंसल, राकेश शर्मा, मनीष सिंह, दिनेश त्रिपाठी, दिलीप पांडे, सुदामा विश्वकर्मा, शंभू लाल खट्टर, धनुषधारी सिंह,मान सिंह,नीरज चांदनी,शुशील गौतम, पुष्पेंद्र गौतम,रामनारायण पयासी,पंकज तिवारी, पुरषोत्तम कोल,विनय मिश्रा, सुमित गौतम सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष, उनके पदाधिकारी, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित सैकड़ो की तादाद में नागरिकगण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *