• Sun. Nov 30th, 2025

उमरिया।। सांसद खेल महोत्सव में सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने की रस्साकसी,हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Spread the love

सांसद खेल महोत्सव में सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने की रस्साकसी,हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रिपोर्ट देवेन्द्र कुमार जिला ब्यूरो उमरिया News11mp

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद का एक विजन है कि हमारे जो बच्चे हैं उनमें हर बच्चों में अलग-अलग क्षमता और कला होती है। कोई पढ़ाई में अच्छा होता है कोई खेल में अच्छा होता है और जिस तरह से आज के इस आधुनिक युग में हमारे देश के कई खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे भारत के खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है।
इसलिए यहां पर उपस्थित सभी खिलाड़ी,
खेल भावना के साथ खेलें और हम सभी जानते हैं कि खेल से न केवल हम शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रहते हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल गेम ज्यादा खेलते हैं इसलिए वह शारीरिक श्रम नहीं कर पाते और कहीं ना कहीं वह कमजोर साबित होते हैं। देश के परंपरागत खेल विलुप्त की कगार पर हैं। तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरागत खेलों के आयोजन को लेकर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया है।

यह लगातार एक महीना सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर विधानसभा में हर गांव में हर क्षेत्र में होने वाला है। निश्चित रूप से जब हमारा देश का युवा मैदान में खेलेगा तो देश मजबूत होगा। उपस्थित प्यारे बच्चों एक बात आप बताओ, अगर हमारे देश का युवा मजबूत नहीं होगा और हमारे देश का युवा शरीर से बलशाली नहीं होगा तो देश की फौज में कौन काम करेगा। इस देश को कौन बचाएगा। हम भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में इस देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे और मैं एक बात कहता हूं इस संसद खेल महोत्सव ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस राष्ट्र को मजबूत बनाएं।

क्रीडा भारती के प्रभारी डॉ राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सांसद महोत्सव खेल का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक चलेगा यह परंपरागत खेल हर विधानसभा के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में आयोजित होगा। इस खेल का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों और युवाओं में परंपरागत खेल के माध्यम से शारीरिक श्रम कराना है जिससे उनका शरीर तो मजबूत बनेगा ही इसके अलावा स्वस्थ भी रहेगा। देश के प्रधानमंत्री की यही सोच है कि स्वस्थ समाज बनेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *