• Mon. Dec 1st, 2025

उमरिया।।बांधवगढ़ विधायक ने मुंडा गौशाला में की गोवर्धन पूजा

Spread the love

बांधवगढ़ विधायक ने मुंडा गौशाला में की गोवर्धन पूजा
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति, गौमाता को तिलक-बंदन कर अर्पित किया भोग

उमरिया – करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडा स्थित गौशाला परिसर में गोवर्धन पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान वेद मंत्रों से उच्चारण कर गौमाता को तिलक लगाकर पुष्पमाला अर्पित की और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर गौसेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, धरणेन्द्र जैन , उपसंचालक के के पांडे,जनपद पंचायत प्रतिनिधि, भैया बहादुर सिंह, एवं अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे जीवन में पर्यावरण, पशु संरक्षण और परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। गौमाता हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं, जिनकी सेवा और संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
पूजा के दौरान उपस्थित लोगों ने गौमाता को खीर, पूड़ी, लड्डू, चारा व अन्य व्यंजन खिलाए। गौशाला परिसर में धार्मिक गीतों और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम में विधायक एवं अधिकारियों ने गौसेवा, स्वच्छता और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से गौमाता की आरती उतारी और जिले में सुख-समृद्धि की कामना की।
बांधवगढ़ विधायक द्वारा गौमाता को तिलक कर माला अर्पित करते हुए, साथ में कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *