डी के यादव जिला ब्यूरो उमरिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया “राजपत्रित अधिकारी संघ स्मारिका-2025” का भव्य विमोचनभोपाल – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की स्मारिका – 2025 का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संगठन की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारी वर्ग शासन की रीढ़ होता है और उनके मार्गदर्शन में ही योजनाएं धरातल पर उतरती हैं।कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों और राज्य प्रशासन में योगदान की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रकाशनों से न केवल संगठन की उपलब्धियों का दस्तावेज तैयार होता है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलती है।